हत्या कर शव दफनाने के मामले में साथ देने के आरोप में 3 व्यक्ति गिरफ्तार….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम कोनकोना में ब्लूटूथ को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन और युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि जिन लागों को गिरफ्तार किया गया है उसमें मुख्य कथित आरोपी का छोटा भाई, चचेरा भाई और उसका एक मित्र शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 6 सितंबर को विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम कोनकोना में ब्लूटूथ को लेकर दो भाईयों के बीच विवाद हो गया था। छोटे भाई ने बड़े भाई की रॉड मारकर हत्या कर दी। अपने छोटे भाई और दो अन्य के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया था। जांच में मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया था। कथित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अन्य की तलाश की जा रही थी।

Share this Article