सुशासन एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल जनादेश परब को लेकर उद्योग मंत्री की प्रेसवार्ता……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूर्ण होने पर जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देशन में मंत्री लखनलाल देवांगन उद्योग,वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में पत्रकार वार्ता का आयोजन 14 दिसम्बर को कलेक्टर कार्यालय स्थित नवीन सभाकक्ष में किया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे।

- Advertisement -

इस मौके पर उद्योग मंत्री ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यो की जानकारी दी । कहा कि सभी क्षेत्रों में एक समान कार्य कराया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, निगम नेता प्रतिपक्ष हितानन्द अग्रवाल, जिलापंचायत अध्यक्ष शिवकला कवंर , निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ,समेत बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे ।

Share this Article