बजट सत्र में विधायक खेलेंगे क्रिकेट मैच ,
- Advertisement -
क्रिकेट मैच में अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को करेंगे आमंत्रित
NOW HINDUSTAN korba Raipur छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती वर्ष खास होगा। साल भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा । इसके साथ नए विधानसभा भवन का दिसंबर 2025 में लोकार्पण होगा । यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने रजत जयंती के लोगों यानी प्रतीक चिन्ह का विमोचन करने के बाद पत्रकारों को विधानसभा के कॉन्फ्रेंस हाल में शनिवार को जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर 2024 से 14 दिसंबर 2025 तक विधानसभा का रजत जयंती वर्ष मनाया जाएगा । उन्होंने बताया कि सभी विधायकों का स्वागत गणतंत्र ध्वनि के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान छाया चित्रों की प्रदशनी के अलावा नए विधानसभा के मॉडल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विधानसभा परिचय पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा । सत्र में संबोधन के अलावा विधायकों के बीच होने वाले क्रिकेट मैच में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया जाएगा। रजत जयंती वर्ष में नए विधानसभा का लोकार्पण भी होगा। अगले साल दिसंबर में विधानसभा नए भवन में शिफ्ट होगी। भवन का 75% से अधिक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा।

हर बुधवार और शुक्रवार को छात्र करेंगे भ्रमण
रजत जयंती वर्ष में सप्ताह के प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों के दसवीं , बारहवीं तथा महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स को विधानसभा का भ्रमण कराया जाएगा।
शीतकालीन सत्र कल से ,चार बैैैठके होंगी
अध्यक्ष रमन सिंह ने बताया कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है शीत सत्र की कुल चार बैठकर होंगी। सत्र की शुरुआत 16 दिसंबर को 11:00 होगी। राज्यसभा के पूर्व सांसद गोपाल व्यास को श्रद्धांजलि जाएगी। उसके बाद 2024 के अनुपूरक आय,विनियोग पर चर्चा होगी विधि विशेष कार्य के अंतर्गत विधानसभा वेतन भत्ता पर चर्चा होगी । डॉ सिंह ने बताया कि सत्र के लिए विधायकों से प्रश्नों की कुल 814 सूचनाओं प्राप्त हुई है। तारांकित प्रश्नों की कुल संख्या 420 और आतरांकित प्रश्नों की कुल संख्या 394 है। 13 दिसंबर तक विधायकों से ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की कुल 140 सूचनाए और अशासकीय संकल्प की 12 सूचनाएं, शून्यकाल की 12 सूचनाएं और याचिकाओं की 57 सूचनाओं प्राप्त हुई है।

