निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहा मजदूर तीसरी मंजिल से सीधे नीचे जा गिरा-मृत…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  जानकारी के अनुसार कोरबा जिला के पाली थाना के पास निर्माणाधीन मकान में बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य कर रहा मजदूर तीसरी मंजिल से सीधे नीचे जा गिरा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पाली पुलिस जांच कार्यवाही में जुट गई है।

बताया जा रहा हैं की पाली थाना के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में ग्राम सैला निवासी 40 वर्षीय पंचराम रोहिदास, माखनपुर निवासी 56 वर्षीय आत्मा राम और मंगल सिंह प्लास्टर लगाने का काम कर रहे थे। इस दौरान ग्राम सैला निवासी पंचराम रोहिदास पैर फिसल जाने की वजह से सीधे जमीन पर जा गिरा। सिर के बल गिरने से उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पाली पुलिस पंचनामा तैयार करने के साथ आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share this Article