बालको संविदा मजदूर संघ का धरना प्रदर्शन: ठेका श्रमिकों और सुरक्षा कर्मियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया के खिलाफ आंदोलन….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

- Advertisement -

NOW HINDUSTAN. Korba. बालको संविदा मजदूर संघ बालको अध्यक्ष कंचन दास एवं महामंत्री हेतराम कर्ष के नेतृत्व में ठेका श्रमिकों और सुरक्षा कर्मियों ने बालको प्रबंधन के भेदभावपूर्ण रवैये और अड़ियल नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने हेतु मजबूर होना पड़ा।

संघ की ओर से श्रमिकों और सुरक्षा कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर बालको प्रबंधन को कई बार लिखित रूप में मांग पत्र सौंपे गए और प्रत्यक्ष चर्चा के माध्यम से समाधान का आग्रह किया गया। लेकिन प्रबंधन द्वारा लगातार उपेक्षा और तानाशाही रवैया अपनाने के कारण संगठन को चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

प्रमुख मांगें:

1. कार्यालय भवन की व्यवस्था: संगठन की गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए बालको कॉलोनी के अंतर्गत एक कार्यालय भवन प्रदान किया जाए।

2. भेदभावपूर्ण रवैया समाप्त किया जाए: ठेका श्रमिकों और सुरक्षा कर्मियों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जाए।

3. एलटीएस में समावेश: जो श्रमिक एलटीएस के लाभ से वंचित हैं, उन्हें इसमें शामिल किया जाए।

4. वेतन पर्ची में एसटीएस कटौती का स्पष्ट विवरण: एलटीएस लाभ प्राप्त करने वाले श्रमिकों की वेतन पर्ची में एलटीएस कटौती का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाए और उन्हें सही वेतन पर्ची प्रदान की जाए।

बालको संविदा मजदूर संघ ने स्पष्ट किया कि यदि प्रबंधन जल्द से जल्द उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लेता है, तो आंदोलन को और भी व्यापक रूप दिया जाएगा। संघ का यह संघर्ष श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और सम्मान की बहाली के लिए है।

बालको अध्यक्ष कंचन दास ने कहा कि संगठन किसी भी तरह की तानाशाही और अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा और श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Share this Article