NOW HINDUSTAN. Korba. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर दी है।
प्रदेश के सबसे हाई प्रोफ़ाइल नगर निगम में से एक कोरबा नगर निगम में इस बार महापौर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। इसलिए महिलाओं के मध्य ही मुकाबला हो रहा हैं। महापौर के लिए भाजपा ने संजू देवी राजपूत को तो कांग्रेस ने उषा तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार लखनी साहू हैं। पूरी संभावना है की मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आप प्रत्याशी के मध्य ही होगा। शहर भाजपा के तमाम नेता गुटबाजी से ऊपर उठ कर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने दृढ़ संकल्पित हैं, ऐसा कहा जा रहा और इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक भी कर ली गई है।जिसमे चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श के साथ जिम्मेदारी भी बांट दी गई हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा हैं किन्तु इनका उपयोग कब और किसी प्रकार करना है ये कांग्रेस के बड़े और अनुभवी नेताओं द्वारा रणनीति बनाने से ही संभव हो पायेगा। यदि समय रहते इस दिशा पर कार्य नहीं किया गया तो निश्चित ही इसका नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है। भाजपा में महापौर प्रत्याशी और वार्ड प्रत्याशियो के मध्य तालमेल और आपसी सामंजस बैठा कर एकजुटता का परिचय चुनावी रण में दिखने की हिदायत संगठन की ओर से दी गई है।
आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी लखनी साहू भी लोगो के बीच काफी चर्चा में हैं, विद्युत मंडल, स्थानीय श्रमिक संगठन फेडरेशन, इंटक महिला प्रकोष्ठ, सहित कई अन्य संगठनो में उन्होंने अपने कार्यो से गहरी छाप छोड़ी हैं। श्रमिकों एवं संगठन के प्रति निष्ठा एवं कार्यों को देखते हुए उन्हें न केवल प्रादेशिक, राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान किया। कोरबा से प्रकाशित साप्ताहिक श्रमिक मुख पत्र कोरबा कर्मभूमि का छः वर्षों तक सह संपादन किया और पत्रकार जगत में भी अपनी विशेष पहचान बनाई।
माना जा रहा हैं की नाम वापसी के बाद और चुनाव चिन्ह आबंटन के बाद चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाने के पश्चात जिले में चुनाव पूरे रंग में दिखने लगेगा।