फांसी के फंदे पर युवक की लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के ग्राम गोढ़ी में एक युवक की फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश मिली है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार एक 27 वर्षीय युवक की फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं। मृतक की पहचान ग्रामनिवासी रोशन खड़िया के रूप में की गयी हैं। सुबह ग्राम के बाहर उसका शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्यवाही पश्चात शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।

Share this Article