NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में रोटरी क्लब की एक सराहनीय पहल के अंतर्गत कई मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद की शल्य चिकित्सा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। शल्य चिकित्सा पश्चात मरीजों को पुनः कोरबा वापस लाया गया, जहां उनके परिजनों ने इस सेवा की प्रशंसा करी। मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए और रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया। इस अभियान के अंतर्गत पुनः कई मरीजों को ऑपरेशन के लिए एम.जी.एम. अस्पताल, रायपुर भेजा गया है।
- Advertisement -
रोटरी क्लब ने आम जनता से अपील की है कि वे इस निशुल्क ऑपरेशन योजना का लाभ उठाने के लिए क्लब से संपर्क करें। मीडिया प्रभारी रोटे पारस जैन ने बताया कि यह पहल न केवल मरीजों के जीवन में रोशनी ला रही है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का भी संदेश भी दे रही है।

