NOW HINDUSTAN. Korba. कछौना/हरदोई: सन शाइन कान्वेंट स्कूल के तत्वाधान में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। जिसमें 4 टीमों के बीच 2 मैच सेमीफाइनल खेले गये। फाइनल में कक्षा 8 व कक्षा 6 का मुकाबला हुआ जिसमें कक्षा 8 की टीम विजयी घोषित हुई। दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालामऊ नगर इकाई मौजूद रही।
- Advertisement -

दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रथम दिवस मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया था। मुख्य अतिथि छात्रों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निकालने का मंच मिलता है। वहीं पर समापन के दिन पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालामऊ नगर इकाई के मीडिया प्रभारी व प्रतिभा सम्मान उत्सव 2025 के कार्यक्रम अध्यक्ष, ब्यूरो चीफ विवेक कुमार राठौर ने कहा कि खेलों से सामाजिक कौशल का विकास, टीम वर्क की क्षमता, मस्तिष्क विकास, शारीरिक विकास, इम्युनिटी के लिए फायदेमंद, भावनात्मक विकास, धैर्य और सहनशीलता का विकास होता है। इसलिए समय-समय पर खेल आवश्यक हैं। वहीं सनशाइन कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक सुनील सोनी ने कहा खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ कई प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। खेल-कूद से मन, शरीर सदैव स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। क्रिकेट खेल में हमेशा संघर्ष करने की सीख मिलती है। सनशाइन कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद शोएब ने कहा कि किसी भी खेल को सहिष्णुता, धैर्य और साहस के साथ खेलना चाहिए। इससे सामूहिक सद्भावना के साथ आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। खेल से जाति भावना ख़त्म होती है और टीम भावना विकसित होती है।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक की कक्षाओं के बच्चों ने प्रतिभाग किया। छात्रों के बेहतर मुकाबले से क्रिकेट खेल को रोमांचक पूर्ण कर दिया। छात्रों व आये हुए दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम दिवस कक्षा 3 व 4, कक्षा 4 व 5, कक्षा 7 व 8, कक्षा 3 व 5, कक्षा 6 व 8, के बीच में 5 लीग मैच खेले गये व दूसरे दिवस का पहला मैच कक्षा 6 व 7 का लीग मैच खेला गया। इन 6 लीग मैच में कक्षा 4,5,6 व 8 के बच्चे सेमीफाइनल मे पहुँचे। दूसरे दिवस ही कक्षा 5 व 8, कक्षा 4 व 6 के बीच सेमीफाइनल खेला गया। जिसमें से कक्षा 6 व 8 की टीम फाइनल में पहुंची। दूसरे दिवस के अंतिम फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा कक्षा 6 व 8 का टास कराया गया। कक्षा 8 ने टास जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। कक्षा 8 की बल्लेबाजी 6 ओवर में 79 रन को बनाते हुए धमाकेदार रही। कक्षा 6 व 8 के बीच टक्करी मुकाबला खेला गया। जिसमें कक्षा 8 के छात्रों ने 30 रन से कक्षा 6 को हराकर जीत हासिल की। सभी मैच के मैन ऑफ द मैच को टी-शर्ट, मैन ऑफ द सीरीज़ को बैट, बेस्ट बल्लेबाज को चेस बोल्ड व बेस्ट गेंदबाज को चेस बोर्ड़ तथा विजेता व उपविजेता टीम के सभी सदस्यों को सील्ड दी गई तथा विवेक राठौर, सुशील रस्तोगी, स्कूल प्रबन्धक सुनील सोनी व प्रधानाचार्य मो० शोएब ने विजेता व उपविजेता टीम के कैप्टन को ट्रॉफ़ी देकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। दो दिवसीय अंपायर की भूमिका को निभाने में कमल सोनी, अनुज, अतुल, राजेश राना, संगम, सौम्य, व शिवम ने अपनी अहम भूमिका निभाई तथा कॉमेंट्री अवनीश, विजय गुप्ता, सचिन तथा प्रियांशू ने की, स्कोरर के लिए आलिया, प्रगति व विकास ने जिम्मेदारी पूर्ण की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालामऊ नगर इकाई के मीडिया प्रभारी, प्रतिभा सम्मान उत्सव 2025 के कार्यक्रम अध्यक्ष व ब्यूरो चीफ विवेक कुमार राठौर, सुशील रस्तोगी, योगेश सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, मो० अमन, तहसील संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हर्षवर्धन सिंह, सन शाइन कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक सुनील सोनी, प्रधानाचार्य मोहम्मद शोएब, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर मंत्री आकाश संघर्षी, नगर आंदोलन प्रमुख सतीश कनौजिया, कपिल, आर्यन मिश्रा, संगम, सौम्य समेत सन शाइन कान्वेंट स्कूल के शिक्षकगण मौजूद रहे।

