NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं को किस प्रकार से इस बार एक ईवीएम मशीन में दो पदों पर चुनने के लिए दो बार मतदान करना है, इसकी जानकारी दी जा रही है।
इसी कड़ी में कटघोरा के रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय सभा कक्ष में जानकारी देते वक्त कांग्रेस, बीजेपी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ-साथ अन्य दलों व निर्दलीय उम्मीदवारों की उपस्थिति रही। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की इनके बीच जब ईवीएम से मतदान को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा था, तब भाजपा प्रत्याशी के द्वारा अमर्यादित शब्दों का उपयोग करते हुए “गोड़ गंवार” कहा गया। उन्होंने कहा कि हमें ईवीएम के बारे में मत समझाइए, हम कोई “गोड़ गंवार” थोड़े हैं। यह सुनते ही वहां उपस्थित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी सहित अन्य लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और इस बात को लेकर काफी हंगामा शुरू हो गया। अंततः एसडीएम (रिटर्निंग ऑफिसर) को प्रशिक्षण रोकना पड़ा।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार इस मसले को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खासा रोष व्याप्त है। बात जब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तानाखार विधायक तक पहुंची तो उन्होंने भी इस व्यवहार को अनुचित बताया। थाना में अपराध दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। लाल बहादुर कोर्राम ने इस तरह के शब्दों के उपयोग को निंदनीय बताते हुए कहा है कि आज सब एकत्र होकर थाना पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध एफआईआर कराएंगे।

