NOW HINDUSTAN. रायपुर, 04 फरवरी । छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस अरुणदेव गौतम को सूबे का नया डीजीपी नियुक्त कर दिया है। वे डीजीपी अशोक जुनेजा की जगह लेंगे। जुनेजा का छह महीने का एक्सटेंशन आज समाप्त हो जाएगा। इसके बाद अरुणदेव गौतम छत्तीसगढ़ पुलिस की कमान संभालेंगे।
- Advertisement -

अरुणदेव गौतम मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में डिफरेंट तरह की पोस्टिंग किए हैं। वे भोपाल में एडिशनल एसपी रहे तो राजगढ़ के एसपी भी। छत्तीसगढ़ बनने के बाद उनका कैडर चेंज हो गया। छत्तीसगढ़ में वे छह जिलों के एसपी और दो रेंज के आईजी रहे। गृह सचिव के रूप में लंबे समय तक पोस्टेड रहने की वजह से मंत्रालय की वर्किंग भी बखूबी पता है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 सीनियर IPS अफसरों को डीजी बनाया है। इनके अरुणदेव गौतम और हिंमांशु गुप्ता शामिल है। अरूणदेव 1992 बैच और हिमांशु 1994 बैच के अफसर हैं। इसे लेकर मंगलवार को गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया गया है।

