आकांक्षी जिला कोरबा में पीरामल फाउंडेशन ने किया सरस्वती पूजा का आयोजन……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा, छत्तीसगढ़ – पीरामल फाउंडेशन ने कोरबा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरस्वती पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर मोहल्ला क्लासेस में बच्चों को सरस्वती पूजा का महत्व बताया गया और उन्हें जागरूक किया गया।

- Advertisement -

*कार्यक्रम की मुख्य बातें*
– डांस कंपटीशन, ड्राइंग कंपटीशन, और जीके क्विज का आयोजन किया गया।
– कोरबा ब्लॉक के चुईया ग्राम पंचायत में निर्जला ने 23 बच्चों के साथ और बिंदिया पटेल ने उरगा ग्राम पंचायत में 19 बच्चों के साथ मोहल्ला क्लास में सरस्वती पूजा मनाई।
– करतला ब्लॉक में दादरकला ग्राम पंचायत में नेहा पटेल ने 30 बच्चों के साथ और कनकी ग्राम पंचायत में भूमिका राजवाड़े और रानीवन्ती राजवाड़े ने 40 बच्चों के साथ सरस्वती पूजा मनाई।
पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक में कापुबहरा ग्राम पंचायत में दो मोहल्ला पहले ममता ने 32 बच्चों के साथ और रागिनी और ज्योति ने 22 बच्चों के साथ में सरस्वती पूजा मनाई गई।

*पीरामल फाउंडेशन का उद्देश्य*
पीरामल फाउंडेशन के इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करना है।

*युवाओं की भागीदारी*
यह सारे युवा अपने समाज में बदलाव लाने के लिए निशुल्क पीरामल फाउंडेशन के साथ जुड़कर अपनी योगदान को दे रहे हैं।

Share this Article