NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 43, कैलाश नगर, बालको में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मतदाताओं से मुलाकात कर भाजपा के विकास कार्यों और अपनी भावी योजनाओं को साझा किया।
- Advertisement -
स्थानीय विकास को मिलेगी प्राथमिकता
पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिलता है, तो उनके द्वारा वार्ड में सड़क, पानी, बिजली, सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा है और आगे भी वार्ड का विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
जनता से सीधा संवाद
जनसंपर्क के दौरान पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने नागरिकों से उनकी समस्याओं को सुन समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कोरबा जिला सहित वार्ड 43 को आदर्श वार्ड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि विकास कार्यों को गति देने और जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत है, जो भाजपा ही दे सकती है।
मतदाताओं से भाजपा को समर्थन देने की अपील
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी इस जनसंपर्क अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। हितानंद अग्रवाल ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे “विकास और स्थिर शासन” के लिए भाजपा को वोट दें और पार्टी को विजयी बनाएं। वार्ड 43 में भाजपा प्रत्याशी को जनता का सकारात्मक रुझान मिल रहा है, जिससे चुनावी मुकाबला रोचक होता जा रहा है।
उल्लेखनीय हैं की भाजपा के लोकप्रिय, वरिष्ठ, जनप्रिय पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने पिछले चुनाव में अपने सभी प्रतिद्वन्दियो की जमानत जब्त करवा दी थी। उनका हंसमुख शांत स्वभाव लोगो के कार्य करने हेतु हमेशा तत्पर रहना उन्हें बाकी से अलग एक नई पहचान देता हैं।

