कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र स्कूल कॉलेज में फ्री सैनिटरी पद देने का वादा……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. नगरी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है इसमें पार्टी ने शहर की जनता से 34 प्रकार की सुविधाओं देने का वादा किया है। इसमें शहर के स्कूलों के साथ-साथ कॉलेज में छात्राओ को निशुल्क सैनिटरी पैड देने के वादा भी शामिल है। बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष सपना चौहान ,सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद और कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया ।

- Advertisement -

कांग्रेस पार्टी ने स्कूल और कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करने का वादा किया। साथी तालाबों के संरक्षण और सौन्दर्यकरण की बात भी कही गई। घोषणा पत्र में पार्टी ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस की सरकार बनने पर तालाबों के पास महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और महिला प्रसाधन की व्यवस्था की जाएगी। शहर में सर्व सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा स्टैंड और ई रिक्शा के लिए पार्किंग जोन के साथ-साथ चार्जिंग पॉइंट बनाए जाएंगे। श्रद्धांजलि योजना के तहत ₹5000 के राशि प्रदान की जाएगी।

कांग्रेस पार्टी ने वृद्ध,दिव्यांगों और निराश्रितों की पेंशन सुविधा और सभी वार्डों में सर्व सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की बात कही गई है । साथ ही सब्जी मार्केट बनाने का भी वादा किया गया है । इस प्रकार से कांग्रेस ने अन्य घोषणाएं की हैं जिन्हें पूरा करने का भी वादा किया है।

Share this Article