वार्ड क्रमांक 31डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर में निर्दलीय प्रत्याशी अंकित तिवारी प्रचार,प्रसार में सबसे आगे, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी काफी पीछे……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba नगर निगम चुनाव के मतदान में अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है ऐसे में सभी प्रत्याशी जी जान से प्रचार प्रसार में जुटे हैं, वार्ड क्रमांक 31 डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रत्याशी अशोक चावलानी के चुनाव लड़ने से यह सीट हाई प्रोफाइल में बदल गया है, कांग्रेस पार्टी ने  एक महिला को अपना प्रत्याशी बनाया है लेकिन इन दोनों के अलावा वार्ड से ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अंकित तिवारी काफी मजबूती के साथ अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं, अंकित पूर्व में छात्र संगठन से जुड़कर भी कार्य किये है।

- Advertisement -

आपको बता दे कि अंकित तिवारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नगर कॉलोनी के गठन के समय से ही यह निवासरत है एवं कॉलोनी की गलियों में ही उनका बचपन बीता है, दशहरा उत्सव समिति के साथ जुड़कर उत्सव का आयोजन करते आ रहे है ।जिसका फायदा भी उन्हें मिल रहा हैं। कॉलोनी की समस्याओं को उनसे बेहतर दोनों प्रमुख पार्टी के प्रत्याशी नहीं समझ सकते इसलिए उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, और लोग वार्ड के अगले पार्षद के रूप में अंकित तिवारी को प्रमुखता देने का मन बना चुके हैं,वार्ड की महिलाएं अंकित तिवारी के समर्थन में खुद घरों से निकाल कर बाहर आ रही है,और उनका कहना है कि पार्षद चुनाव में किसी पार्टी विशेष का समर्थन नहीं किया जाता,व्यक्तिगत समर्थन जरूरी है इसलिए हम सब अंकित का समर्थन कर रहे हैं,

जिसका नजारा अंकित तिवारी के प्रचार में साफ नजर आ रहा है, वार्ड की जनता अंकित तिवारी के साथ अपने आप ही प्रचार के लिए जुड़ रही है, और अपने परिचितों से अंकित तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है,

Share this Article