न्यू कोरबा अस्पताल में मरीज की मृत्यु पश्चात परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा किया जमकर हंगामा……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा अंचल में संचालित न्यू कोरबा अस्पताल में मरीज के मौत पश्चात मरीज के परिजनों द्वारा हंगामा करने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला को परिजनों ने न्यू कोरबा अस्पताल में भर्ती कराया था जिसके बाद अचानक उसकी तबीयत और बिगड़ गई और उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि मरीज को कोई ज्यादा दिक्कत नहीं थी फिर उसकी मृत्यु कैसे हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया है।

- Advertisement -

मृतक मरीज के परिजन द्वारा बताया जा रहा हैं की काशी नगर निवासी एक महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, मरीज को कोई ज्यादा दिक्कत नहीं थी, पैदल बातचीत करते हुए अस्पताल आई थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था जिसके बाद अचानक उसकी तबीयत और बिगड़ गई और उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि मरीज को बांधकर कर रखा गया था। वहीं डॉक्टर पर लेट से अस्पताल पहुंचने व इलाज में लापवाही का आरोप लगाया गया है।

अस्पताल में हुए जमकर हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन और मरीज के परिजन सिविल लाइन थाना पहुंचे हैं।

Share this Article