NOW HINDUSTAN. कोरबा-चांपा मार्ग पर उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया में एक हादसा हो गया हैं, बताया जा रहा हैं की ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर का कपलिंग टूटने से चालक दिलहरण यादव की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी हैं।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार जेसीबी से खोदी गई मिट्टी को ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा था। जैसे ही चालक दिलहरण यादव ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ा, अचानक कपलिंग टूट गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। ट्रैक्टर के भारी पहिए के नीचे दबने से उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार बताया जा रहा हैं। मिट्टी ईंट भट्ठे के लिए ले जाई जा रही थी। मृतक ग्राम बरपाली का निवासी बताया जा रहा हैं। गौरतलब है कि ट्रैक्टर को कृषि कार्य के लिए उपयोग किया जाना है लेकिन उसका उयोग अन्य कार्यो में लिया जा रहा है यही वजह है कि हादसे हो रहे है।

