ग्राम चचिया में उत्पात मचाते हुए झोपड़ी को तोड़ ग्राम गेरांव पहुंचे 6 हाथी…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। यहां के कुदमुरा, चचिया एवं कलमीटिकरा परिसर में 45 की संख्या में हाथी विचरण करने के साथ उत्पात भी मचा रहे हैं। चचिया परिसर में मौजूद 6 हाथियों के दल ने उत्पात मचाते हुए जहां एक ग्रामीण के झोपड़ी को तोड़ दिया, वहीं एक अन्य के बाड़ी में प्रवेश कर वहां लगे सब्जी के पौधों को तहस-नहस कर दिया जिससे संबंधित ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार हाथियों का दल अर्ध रात्रि को जंगल से निकलकर यहां पहुंचे और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। ग्राम चचिया में उत्पात मचाने के बाद हाथियों के दल ने आगे का रूख किया और जंगल की रास्ते होते हुए कोरबा वन परिक्षेत्र के ग्राम गेरांव पहुंच गया और वहां के जंगल में डेरा डाल दिया है। जिसकी निगरारी वन कर्मियों द्वारा की जा रही है जबकि कुदमुरा रेंज के जिल्गा परिसर में सक्रिय 7 हाथी चचिया पहुंच गए हैं, वहीं 34 हाथियों का दल कुदमुरा परिसर में लगातार विचरण कर रहा है।

अभी ये हाथी फिलहाल शांत हैं। लेकिन हाथियों द्वारा उत्पात मचाए जाने की संभावना को देखते हुए वन विभाग सतर्कता बरत रहे है और हाथियों के इस दल की लगातार निगरानी में जुटा हुआ है। एक अन्य हाथी कलमीटिकरा परिसर में विचरण करते हुए देखा गया। जिसके बाद वन अमला ने ग्राम पहुंचकर मुनादी करा ग्रामीणों को सतर्क करने का काम भी शुरू कर दिया है।

Share this Article