NOW HINDUSTAN. कोरबा. शहर के एक होटल और स्पा सेंटर में छापा मारकर पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में महिला के साथ पुरुष को पकड़ा है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। महिलाएं सिक्कीम, पश्चिम बंगाल और रायपुर से आकर कोरबा में ठहरी हुई थी।
- Advertisement -
पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामणी क्षेत्र में स्थित राज होटल एवं सन राइज स्पा सेंटर में अनैतिक और अवैध गतिविधियां चलने की शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने दोनों ही स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। राज होटल में चार पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। वहीं सर राइज स्पा सेंटर में एक पुरुष एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। इसक अतिरिक्त स्पा सेंटर में दो अन्य महिलाएं भी संदिग्ध अवस्था में मिली।
पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की और पुरुषों को भी पकड़कर थाने ले आए। हालांकि पुलिस ने पकड़े गए युवकों के नाम को सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन बताया जाता है कि सभी युवक कोरबा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस घटना में शामिल महिलाओं के बारे में भी जानकारी नहीं दी है। बताया जाता है कि पुलिस ने पकड़े गए युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। जबकि महिलाओं को बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया है। कोरबा में पुलिस ने लंबे अर्से बार इस तरह के मामले में कार्रवाई की है। इस क्षेत्र में पहले भी अनैतिक कारोबार से संबंधित मामलों की जानकारी पुलिस को मिलती रही है। समय-समय पर पुलिस ने इस धंधे में लिप्त लोगों को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों की परेशानी बढ़ गई है, जिनकी स्पा सेंटर और होटल में अनैतिक कार्य चल रहे थे। पुलिस ने ऐसे मामलों में संबंधितों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

