NOW HINDUSTAN. Korba. करतला तहसील अंतर्गत लगभग 250 एकड़ सरकारी जमीन को लगभग 50 लोगों के नाम पर दर्ज करने के मामले में पटवारी लोकेश्वर मैत्री की मुश्किलें बढ़ने वाली है। अलग हफ्ते इस मामले में प्रशासन की ओर से पटवारी लोकेश्वर मैत्री और उसके सहयोगी के अलावा सरकारी जमीन को अपने नाम कराने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है।
- Advertisement -
इस बीच प्रशासन की ओर से बताया गया है कि करतला तहसील के गांव चोरभट्ठी में लगभग 250 एकड़ जमीन की अफरा-तफरी के मामले में पटवारी लोकेश्वर मैत्री को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। पटवारी ने यह कहते हुए अपना बचाव किया है कि उसने अपने सरकारी आईडी
कंप्यूटर पर कार्य करने के लिए निज सहायक को दिया हुआ है और निज सहायक ने ही सरकारी जमीन को 10 लोगों के नाम पर बटांकन किया। लेकिन लोकेश्वर किरण के इस जवाब से राजस्व विभाग संतुष्ट नहीं है और विभाग ने पटवारी समेत इस मामले से जुड़े सभी लोगों पर केस दर्ज कराने का निर्णय लिया है। इसमें पटवारी लोकेश्वर किरण, उसका सहयोगी, जमीन को अपने नाम कराने वाला विजय, नवीन बहादुर, गजानन, रामेश्वर, धनेश, हीरादास, भालेश्वर, विनोद विश्वास, डोमेंद्र प्रसाद और ज्योति राय शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ प्रशासन की ओर से अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बताया जाता है कि पटवारी लोकेश्वर मैत्री ने कंप्यूटर पर होने वाले सभी कार्यों को करने के लिए भाड़े पर एक सहयोगी का रखा हुआ था। लोकेश्वर की कंप्यूटराइजड आईडी का इस्तेमाल उसका निज सहयोगी ही कर रहा था। कई बार पटवारी का बस्ता भी सहयोगी अपने साथ ले जाता था। इस पूरे मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
फिर से सरकारी रिकार्ड में किया जाएगा
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि लोकेश्वर की आईडी से जिस सरकारी जमीन को निजी किया गया है। उसे दोबारा सुधार किया जा रहा है और भू-खंड को सरकारी रिकार्ड में दर्ज किया जा रहा है। इस संबंध में कोरबा कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम के माध्यम से प्रक्रिया को पूरी कराने के लिए कहा है।

