हत्या के प्रयास में यूपी का युवक कोरबा में गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  हत्या के प्रयास में पुलिस ने उत्तरप्रदेश के रायबरेली प्रयागपुर के रहने वाले एक युवक को कोरबा में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हिमांशु यादव है। मामले में पुलिस ने दो अन्य नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा है। उनके पास से एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति दुग्ध व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। वह घर-घर और होटलों में दूध पहुंचाता है। शनिवार की शाम लगभग 6.30 बजे वह रोज की तरह रवि डेयरी के पीछे स्थित एक फैक्ट्री में दूध देने गया था। इसी दौरान तीन लोग उसके आसपास चक्कर लगा रहे थे। जैसे ही दुग्ध व्यवसायी फैक्ट्री के अंदर गया हिमांशु यादव देशी कट्टा लेकर वहां पहुंचा। हिमांशु ने दुग्ध व्यवसायी पर फायरिंग किया। इस हमले में व्यापारी बच गया। गोली उसे छूते हुए निकल गई। व्यापारी ने घटना की सूचना सिविल लाइन थाना को दी।

Share this Article