NOW HINDUSTAN. Korba. “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, यही मूल मंत्र लेकर देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार कार्य कर रही है। जिनके नेतृत्व में कोरबा के माटीपुत्र वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन लगातार शहर के झुग्गी बस्तियों और हर वार्ड के विकास कार्य में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में विकास कार्य की राह में कब्जा टूटे और 70 परिवारों के घर भी टूटे। मंत्री लखनलाल देवांगन ने जिला खनिज न्यास से साढ़े तीन सौ करोड़ स्वीकृत कराए ताकि उनके आशियाने को फिर सजाने की राह सुनिश्चित की जा सके।”
- Advertisement -
उक्त कथन रविदास समाज द्वारा आयोजित संत रविदास महाराज की 649वीं जन्मजयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हासिल करना है, परंतु किसी गरीब का विश्वास नहीं तोड़ना है। किसी वार्ड में 25 लाख, किसी में 40 लाख तो किसी वार्ड में 50 लाख तक के कार्य स्वीकृत कराए गए और भूमि पूजन, लोकार्पण भी लगातार जारी हैं।

