लखन के लहर में भाजपा की संजू देवी 52 हज़ार मतों से जीतीं, 52 पार्षद भी जीते,हर वार्ड, हर बूथ में भाजपा की चली लहर…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा। कोरबा नगर निगम में भाजपा ने जीत का आज रिकॉर्ड बना दिया। 52 हज़ार मतों से भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत विजयी हुई। वहीँ भाजपा के 52 पार्षद जीतने में सफल रहें। रिजल्ट के बाद ये स्पष्ट हो गया की इस चुनाव में भाजपा का, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का अंडर करंट था, मंत्री ने जिस सरलता और सहजता के साथ हर वार्ड में प्रचार प्रसार कर ऐसा लहर लाया जिसके आगे कांग्रेस दूर दूर तक नहीं टिक सकी।

- Advertisement -

कांग्रेस इस चुनाव में हार तो पहले से मान बैठे थे, लेकिन किसी ने इतनी बड़ी हार की कल्पना तक नहीं की थीं। सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो भाजपा ने ऐतिहासिक बढ़त बनाना शुरू कर दिया था। पहले चरण में 10 हज़ार मतों से भाजपा आगे थीं. दूसरे चरण में 22 हज़ार वोट से भाजपा ने लीडली। इस तरह से भाजपा ने ऐतिहासिक 52 हज़ार मतों का विशाल अंतर से जीत हासिल की।

वही बाकी मोगरा अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी  की सोनी झा विजयी रही । छुरी में भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की और अध्यक्ष बनाया।  कटघोरा में कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल चुनाव जीतकर एक मात्र कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। वहीं पाली में भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की । दीपिका के राजेंद्र राजपूत ने भी अध्यक्ष पद का चुनाव भारी मतों से जीता।

 

Share this Article