प्रयागराज सड़क हादसे के मृतकों के निवास स्थान पहुंच कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धांजलि देते हुए परिवार जनों को दी 1-1 लाख की सहायता राशि……..

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिलान्तर्गत दर्री क्षेत्र के कलमीडुग्गु, प्रगतिनगर के 10 लोगों की प्रयागराज महाकुंभ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में मृत्यु पश्चात रविवार की देर रात सभी के शव कोरबा लाये गए। सोमवार की सुबह नगर विधायक सह प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सभी शोकाकुल परिवार के निवास स्थान पर पहुंच कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतृप्त परिवार जनों से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अपने सवेक्छानुदान मद से सभी 10 मृतकों के परिवार जनों को 1-1 लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।मिडिया से चर्चा करते हुए श्री देवांगन ने कहा की यह हृदयविदारक घटना थीं। मृतकों में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता भी थे। श्री देवांगन ने कहा की सभी शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद के लिए प्रयास किए जायेंगे।

Share This Article