जिले को जल्द एल्यूमीनियम पार्क मिलने की संभावना, रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए जल्द ही बहुप्रतीक्षित एल्यूमीनियम पार्क की नींव रखी जाने की संभावना जताई जा रही हैं। यह पार्क भारत एल्यूमीनियम कंपनी (बालको) के समीप स्थापित किया जाएगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सरकार ने एल्यूमीनियम पार्क के लिए जमीन आबंटन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा वर्ष 2024 के आम बजट में 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने एक पत्रकारवार्ता में कहा की सरकार एल्यूमीनियम पार्क की स्थापना के लिए तेजी से कार्य कर रही है और जमीन आबंटन के लिए पत्र भी लिखा गया है।

यह एल्यूमीनियम पार्क कोरबा जिले के औद्योगिक परिदृश्य को मजबूती प्रदान करेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। इस पहल से जिले में छोटे और मध्यम स्तर के औद्योगिक इकाइयों को भी बढ़ावा मिलेगा। शासन-प्रशासन की प्राथमिकता के तहत, परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह एल्यूमीनियम पार्क क्षेत्रीय विकास और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगा।

Share this Article