स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 25 फरवरी से…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के बैनर तले रायपुर में एक स्टेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। नाम से स्पष्ट है कि खेलो इंडिया अस्मिता स्कीम के तहत होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं अथवा महिला खिलाडिय़ों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन पर ध्यान देना हैं। स्पर्धा में अंडर-17 व अंडर-19 एवं महिला वर्ग के बैडमिंटन प्लेयर हिस्सा ले सकेंगी। उम्दा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी पुरस्कृत होंगी, जो उनके खाते में स्थानांतरित की जाएगी।

- Advertisement -

अगर खिलाड़ी की उम्र 18 वर्ष से कम है, यानि वह नाबालिग है, तो भी उसके नाम का बैंक खाता होना अनिवार्य है। उसके माता-पिता या गार्जियन का बैंक खाता नहीं चलेगा और इसके लिए वक्त रहते उनका माइनर अकाउंट खुलवाना लाजमी होगा। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन (सीजीबीए) के तत्वावधान में खेलो इंडिया की अस्मिता योजना के तहत महिला खिलाडिय़ों (अंडर-17, 19 बालिका एवं महिला वर्ग) के लिए राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह स्पर्धा इसी माह 25 से 28 फरवरी के बीच रायपुर में आयोजित होगी।

सीजीबीए की ओर से इस संबंध में विस्तृत जानकारी कोरबा जिला बैडमिंटन संघ (केडीबीए) समेत प्रदेशभर के एसोसिएशन को जारी कर दी गई है। केडीबीए को भेजे गए दिशा-निर्देश में कहा गया है कि वे कोरबा जिले के खिलाडिय़ों को सूचित कर प्रक्रिया पूरी करने जरुरी बातों से अवगत कराएं। टूर्नामेंट का विवरण और प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया भी जल्द ही जारी की जाएगी।

Share this Article