NOW HINDUSTAN. Korba. छत्तीसगढ़ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष डॉ गिरीश केशकर ने प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर एवं उनके सुझावों पर विचार करते हुए एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारिणी में विस्तार एवं आवश्यक संशोधन किया है। जिसमे बिलासपुर जिला से डॉ आर पी कश्यप को उप प्रांताध्यक्ष, कोरबा से रूपनारायण पटेल को प्रांतीय सचिव एवं रायगढ़ जिला से मनोज पटेल को प्रांतीय महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। प्रांताध्यक्ष डॉ गिरीश केशकर, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष पवन साहू, श्रीमती रीता चौधरी, हरिराम पटेल सहित सभी पदाधिकारियों ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षक हित में एसोसिएशन के कार्यो में गति मिलने की बात कही.
- Advertisement -

