NOW HINDUSTAN. Korba. कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) के केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह का कोरबा-पश्चिम क्षेत्र गेवरा दीपका में अल्प प्रवास आगमन हुआ। 17 फरवरी को कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) के केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह गेवरा व दीपका क्षेत्र के अपने अल्प प्रवास के दौरान महाप्रबंधक दीपका से मुलाकात किए। उनके साथ उनके सहयोगी केंद्रीय सचिव संजय सिंह उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह तंवर मौजूद थे। इसके पश्चात अपने सहयोगी राय सिंह तंवर व श्रीमती प्रतिभा सिंह तंवर के निवास स्थान ग्राम रलिया पहुंच मुलाकात की।
- Advertisement -
आगामी पंचायत चुनाव में प्रत्याशी श्रीमती प्रतिभा सिंह तंवर को जीत का आशीर्वाद दिया। वापस दीपका पहुंच अपने संगठन के प्रमुख साथियों से मुलाकात करते हुए मजदूर हित में संगठन की सक्रियता बनाए रखने का निर्देश देने के साथ ही सदस्यता अभियान पर भी जोर दिए। दीपका से परवेज अजीजी, सुरेश कुमार, गेवरा के विमल दास महंत प्रमुख रूपसे उनके साथ उपस्थित रहे। उक्त समस्त जानकारी कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह तंवर ने पत्र प्रतिनिधियों को दिया।

