NOW HINDUSTAN. Korba. गणेश सेवा समाज कोरबा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष माघ कृष्ण सप्तमी पर होने वाले गजानन महाराज के प्रकट दिवस को इस वर्ष 55 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं । इस वर्ष दो दिवस का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । 19 फरवरी बुधवार को दोपहर 4:00 बजे से हनुमान मंदिर कोसाबाडी चौक से गजानन साईं मंदिर तक भव्य पालखी यात्रा होगी जिसका समापन छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले के समीप होगा । बुधवार 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की 395 वीं जयंती के उपलक्ष में प्रतिवर्ष अनुसार दुग्ध स्नान , प्रतिमा पूजन एवं भारत माता की आरती होगी । सायं 6 से 7 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल कोरबा की ओर से सभी हिंदू निष्ठ संस्थाओं /संगठनों को आमंत्रित किया जा रहा है । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक एवं कृष्णा हॉस्पिटल के संचालक माननीय डॉ विशाल उपाध्याय होंगे ।
- Advertisement -
गुरुवार दिनांक 20 फरवरी को गजानन महाराज प्रकट दिवस के अवसर पर प्रातः 6:00 से 11:00 तक गजानन विजय ग्रंथ के 21 अध्यायों का पारायण होगा । महाआरती पश्चात दोपहर 3:30 बजे तक भंडारा का आयोजन किया जाएगा । हजारों श्रद्धालु प्रतिवर्षानुसार झुणाका – भाकर का विशेष प्रसाद भी ग्रहण करेंगे । महाराष्ट्रीयन समाज की तीनों समितियां गणेश सेवा समाज कोरबा , महाराष्ट्र भगिनी मंडल कोरबा और महाराष्ट्र मंडल कोरबा के समस्त पदाधिकारीगण की ओर से कोरबा के श्रद्धालुओं को इस अवसर पर आमंत्रित किया जा रहा है ।

