श्यामबरन (गोपी) राठिया ने जीत हासिल कर ग्रामीणों का जीता भरोसा….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चचिया का माहौल इस वर्ष देखने लायक था। सात उम्मीदवारों ने मैदान में अपना अपना किस्मत आजमाया । श्यामबरन (गोपी) राठिया। जिन्होंने ग्राम चचिया के ग्रामीणों का दिल जीता और ग्रामीणों ने सर आंखों में बैठा कर जीत हासिल कराया।

- Advertisement -

बाकी छः उम्मीदवारों ने एडी चोटी का मुक़ाबला दिया था जो तारीफें काबिल था। बाकी छः भी बधाई के पात्र है जिन्होंने उम्मीदवार बन कर बराबर का टक्कर दिया था। जो इस प्रकार है देवी लाल राठिया, संतोष लकड़ा, सीता राम राठिया, भानु प्रताप राठिया, प्रभुदयाल राठिया, बिहारी लाल राठिया। उपविजेता और बाकी उम्मीदवारों के साथ साथ ग्रामीणों ने विजेता श्यामबरन राठिया को बधाई देते हुए जीत की शुभकामनाएं दी।

टक्कर तो इस गांव में पंच प्रत्यासियों का भी बड़ा जोरो से था एक से बढ़कर एक कॉम्पिटीटर एक दूसरे से भिंडे पड़े थे, जिसमें से विजेता कुछ इस प्रकार है प्रभु दयाल राठिया, अनूप राठिया, विजय पटेल, संत लाल मिरी, राजेश मिरि, श्रीमति इतवारा बाई पटेल, श्रीमति संतोषी राठिया, श्रीमति अगन बाई मिरि, श्रीमति काजल बाई राठिया, श्रीमति देवरी बाई राठिया, श्रीमति चंपा बाई राठिया अपने अपने वार्ड में विजई हुए है वार्ड के सभी सदस्यों के द्वारा और गांव के ग्रामीणों के द्वारा इन्हें भी बधाई दी गई।

हमारे तरफ से सभी विजेता उम्मीदवारों को बहुत बहुत बधाई, और हारे हुए प्रतिभागी दिल छोटा न करें, अभी समय ठहरा नहीं है, निरंतर प्रयासरत रहें और अपनी बारी का इंतजार करे। ग्रामीणों का बढ़ चढ़कर मददगार बने ताकि अगली बार वह अपना पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में आपको चुने।

Share this Article