
NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar मुख्य अतिथि के रूप में पटना डेयरी के अध्यक्ष संजय कुमार ,विशिष्ट अतिथि के रूप में पटना डेयरी के प्रबंधक संग्रहण डॉक्टर अजय कुमार राय, ग्रुप लीडर अवधेश चौधरी हाजीपुर, हेमंत कुमार राय जोनल प्रभारी हाजीपुर, पूर्व मुखिया प्रमिला देवी, समाजसेवी अनिल कुमार उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी शिवचंद सिंह ने किया एवं संचालन श्रीकांत कुमार ने किया. कार्यक्रम में समिति द्वारा 2 साल का बोनस 24 एवं 25 साल का कुल 116 किसानों के बीच 164316 रू का बोनस राशि का वितरण किया गया।
- Advertisement -
प्रथम स्थान प्राप्त मनोज कुमार राय को 5535, द्वितीय स्थान संजय प्रसाद सिंह को 30 90 एवं तृतीय स्थान प्राप्त दिलीप कुमार को 2492 रुपए का बोनस एवं दूध का केन दिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय कुमार ने कहा कि आप सभी किसानों को पहले गाय भैंस का नस्ल बदलना होगा. अच्छी नस्ल का गाय भैंस पाले उसे दूध ज्यादा होता है. अपने जानवर को सुधा दाना प्रतिदिन दे जिससे उसका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. समिति में दूध देने वाले किसानों को गाय के अकस्मात निधन पर समिति द्वारा ₹25हजार ऋण दिया जाएगा. हरा चारा, मिनरल मिक्सर बराबर अपने पशुओं को खिलावे. समय-समय पर टिका एवं कृर्मी नाशक दवा भी देते रहें. वही मौके पर दातव्य कोष से 10 निर्धन महिला एवं पुरुषों को सारी एवं धोती से सम्मानित किया गया.
इस मौके पर समिति के अनेक सचिव भी उपस्थित हुए. उपस्थित पशुपालकों एवं किसानों में जगन्नाथ सिंह, सीताराम सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, बंगाली सिंह, शिवनाथ सिंह, डॉक्टर संजय कुमार, मुख्तार सिंह, लाल बहादुर सिंह, विनय कुमार, अमरनाथ सिंह, नवल किशोर सिंह सहित अनेक लोग शामिल है।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


