
NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. थाने में पदस्थापित थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा एवं केस के आईईओ संदीप मंडल ने दहेज हत्याकांड में आरोपित कांड संख्या 441/ 25 के नामजद अभियुक्त के घर पर डुगडुगी एवं बाजा बजाकर हत्याकांड के आरोपित अनीश कुमार के घर बैकुंठपुर स्थित निवास पर इश्तिहार चिपकाए गए.
- Advertisement -
दहेज हत्याकांड में काजल कुमारी पति अनीश मंडल का दहेज के लिए हत्या कर दिया गया था. जिसमें काजल कुमारी के बहन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें तीन अभियुक्त नामजद बनाए गए थे. जिसमें अनीश कुमार पिता रंजीत पटेल, रंजीत पटेल पिता राम नरेश महतो एवं पुतुल देवी पति रंजीत पटेल शामिल है. जो सभी अभियुक्त फरार चल रहे हैं. आज बुधवार को थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा केश के आईयो संदीप मंडल एएसआई सजीवन पासवान सुरक्षा बलों के साथ बैकुंठपुर ग्राम पहुंचे. एवं हत्या के आरोपित अनीश कुमार के घर पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ की उपस्थिति में इस्तखार उसके घर पर चिपका तथा हिदायत दिया कि जल्द से जल्द आआत्मसमर्पण करे नहीं तो कुड़की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


