रजत जयंती समारोह में 25 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, बिजली उपभोक्ताओं को योजनाओं की दी गई जानकारी……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. नगर संभाग कोरबा अंतर्गत बुधवार को रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में अलग-अलग श्रेणियों के 25 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

- Advertisement -

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा एवं वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद राकेश वर्मा मौजूद रहे। वहीं पंप हाउस वार्ड के पार्षद रामकुमार साहू और व्यापारी प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजीव शर्मा अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने प्रमाण पत्र वितरण के साथ उपभोक्ताओं को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

समारोह की शुरुआत अतिथियों एवं हितग्राहियों के स्वागत से हुई। इसके बाद पोड़ीमार जोन के इंजीनियर कृष्ण चंद्र जोशी ने बिजली वितरण कंपनी की प्रमुख योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, केजेजेवाई, घरेलू एवं गैर घरेलू कनेक्शन, एकल बत्ती योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रक्रिया, पात्रता और लाभों के बारे में उपभोक्ताओं को बताया।
कार्यक्रम के दौरान आदर्श उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया, जिससे अन्य उपभोक्ताओं को भी समय पर बिल भुगतान और बिजली के सुरक्षित उपयोग के प्रति प्रेरणा मिले। अतिथियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सही लाभ तभी संभव है जब उपभोक्ता जागरूक हों और नियमों का पालन करें।

इस आयोजन को सफल बनाने में तुलसीनगर जोन कोरबा एवं पोड़ीमार जोन कोरबा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का मंच संचालन यशवंत राठौर, तकनीशियन वितरण द्वारा किया गया।

Share this Article