कोयला खदान में 170 फीट गिरने से मजदूर की मौत:कोरबा में कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा, सुबह मिला शव, पुलिस जांच में जुटी …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित एसईसीएल मानिकपुर खदान में एक मजदूर की 170 फीट नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मानिकपुर खदान से सटे कुदारी गांव निवासी 42 वर्षीय भगत कुमार मरावी के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर वह कोयला चोरी करने खदान में गया था। इसी दौरान वह लगभग 170 फीट नीचे सिर के बल गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।जब भगत काफी समय तक घर नहीं लौटा, तो परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को खदान में उसका शव गिरा हुआ मिला, जिसके बाद तत्काल मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचित किया गया।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

- Advertisement -

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद शव को खदान से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।जानकारी के अनुसार, मृतक भगत कुमार मरावी एक पैर से दिव्यांग था और उन्हें मिर्गी की बीमारी भी थी। उसके दो छोटे बच्चे और पत्नी हैं। उनके माता-पिता का निधन हो चुका है, और वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाला था।

एसईसीएल मानिकपुर खदान से सटे रापाखरा, कुदरी, ढेलवाडीह, दादरमानिकपुर, भिलाई खुर्द, सीतामणी और इमलीडुग्गू जैसे कई गांव और शहर से लगी बस्तियां हैं। इन क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी की जाती है, जिसे छोटे होटलों, ढाबों और बस्तियों में बेचा जाता है।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this Article