सराय थाने की नारायणपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर ग्राम मे सड़क पर जगह न देने के वजह से 112 पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गई …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. सराय/वैशाली गांव मोड़ पर अज्ञात गाड़ी के चकमा देने के कारण ड्राइवर गाड़ी लेकर सड़क के किनारे झारी में घुसा. महुआ के इधर से तेज रफ्तार आ रही अज्ञात वाहन से बचने के लिए 112 डायल का चालक ने ज्योंही गाड़ी मोड़ा  गाड़ी सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई। जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. एवं उस पर सवार चार लोग घायल हो गए. जिसमें होमगार्ड का सिपाही बुरी तरह जख्मी हो गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद पीएमसीएच पटना रेफर किया गया।

- Advertisement -

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रानी पोखर ओपी जो सराय थाने के अंतर्गत आता है. ओपी के एएसआई श्यामलाल मरांडी लगभग ढाई बजे रात्रि में सराय थाने के पौरा ग्राम में एक घटना  की 112 पर कॉल आने पर जांच के लिए गए थे. जांच से वापस गुरुवार के अहले सुबह लगभग ढाई बजे रानी पोखर ओपी लौट रहे थे. की बोतल चट्टी से आगे लक्ष्मीपुर बकरी मोर पर अज्ञात वाहन ने चकमा दिया और ड्राइवर जान बचाने के लिए सड़क के किनारे झारी में गाड़ी लेकर घुस गया।

गाड़ी पर एएसआई श्यामलाल मरांडी,  होमगार्ड के जवान अमरजीत कुमार, 112 डायल का सिपाही सुमन कुमार एवं चालक पंकज कुमार सिंह सवार थे . जिसमें चालक पंकज कुमार एवं सिपाही अमरजीत कुमार बुरी तरह घायल है. सभी का प्राथमिक उपचार महुआ हॉस्पिटल में किया गया. उसके बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया .जहां होमगार्ड जवान अमरजीत कुमार  को ज्यादा सीरियस स्थिति में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article