रायपुर गया परिवार , सूने घर में चोरी, खिड़की तोड़कर लाखों के जेवर ले उड़े चोर, डॉग स्क्वायड से जांच तेज…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW। HINDUSTAN korba. जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दादर खुर्द मार्ग स्थित एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। यह मकान राजू मोदी का है, जो किराए के घर में परिवार सहित रहते हैं। जानकारी के अनुसार राजू मोदी अपने परिवार के साथ पारिवारिक कार्य से रायपुर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारियों में रखे कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए। जब परिवार कोरबा वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और खिड़की टूटी हुई मिली।घटना की सूचना तत्काल 112 पर दी गई,।

- Advertisement -

जिसके बाद मानिकपुर थाना प्रभारी परमेश्वर राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। आज सुबह चोरों के सुराग के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है। फिलहाल पुलिस चोरी के इस मामले में आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

Share this Article