NOW HINDUSTAN. Korba. भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पार्टी नेतृत्व ने राजेश सोनी जी को छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्य समिति का सदस्य एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ नियुक्त किया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में हर्ष, उल्लास और गर्व का माहौल बन गया है।
- Advertisement -
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजेश सोनी जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजेश सोनी जी लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठा, समर्पण और कर्मठता के साथ कार्य कर रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद आज उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व तक ले आया है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजेश सोनी जी प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में संगठन को नई दिशा देंगे और पार्टी की रीति-नीतियों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

