सीटेट परीक्षा प्रश्नपत्र जिला मुख्यालय से देर से पहुंचने के कारण परीक्षार्थी ने किया हंगामा …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. राजापाकर /वैशाली, राजापाकर स्थित परीक्षा केंद्र केसीआई परीक्षा का निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक था. लेकिन प्रश्नपत्र सुबह करीब 11 बजे केंद्र पर पहुंचा. प्रश्नपत्र में हो रही देरी से नाराज परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से ही प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने की मांग को लेकर हल्ला-हंगामा करने लगे. धीरे-धीरे परीक्षार्थी व उनके अभिभावक परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर जमा हो गए. जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही राजापाकर थाना प्रभारी गौड़ी शंकर बैठा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अभिभावकों एवं परीक्षार्थियों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई. इसके बाद परीक्षा 11:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चली. प्रशासनिक देखरेख एवं पुलिस की तत्परता के बीच परीक्षा केंद्र पर शांति व्यवस्था बनी रही और सीटेट पेपर-2 की परीक्षा में शामिल सभी 480 परीक्षार्थियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई. वहीं परीक्षा के कैंसिल करने की कोई सूचना नहीं है

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article