NOW HINDUSTAN. Korba. रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर केंद्रीय बजट के विषय में युवा साथियों से संवाद हेतु बजट युवा संवाद के कार्यक्रम के संबंध में भाजयुमो रायपुर शहर जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी के नेतृत्व में आवश्यक बैठक शुक्रवार को आहूत की गई। बैठक में युवा संवाद को लेकर महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई।
- Advertisement -
युवा संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवाओं को बड़ी संख्या में सम्मिलित करने की योजनाएं बनाई गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश ठाकुर, कार्यक्रम के प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री विशाल पाण्डेय जी,अभिषेक धनगर, लोकेश साहू, कन्या शक्ति संयोजक दीक्षा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी वासु शर्मा, महामंत्री शंकर साहू एवं मंडल के अध्यक्ष भरत कुंडे ,आकाश शर्मा,राज गायकवाड, जितेंद्र साहू,योगी साहू, मनीष साहू,राजेश तांडी,जुगल वर्मा,गोपाल पवार,सुरेंद्र साहू,राहुल वर्मा जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

