उरगा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध स्क्रैप यार्ड पर मारा छापा-लगभग 30 लाख का सामान किया जब्त….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर उरगा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक अवैध स्क्रैप यार्ड पर दबिश दी गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि स्क्रैप यार्ड में चोरी से संबंधित हाइवा, ट्रैलर एवं ट्रक के पुर्जे सहित भारी मात्रा में लोहे का सामान अवैध रूप से संग्रहित है। जांच के दौरान यार्ड संचालक मौके पर मिला, लेकिन वह सामग्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

दस्तावेजों पेश न करने के अभाव में पुलिस ने लगभग 1200 टन ट्रैलर की मंडी, डाला बॉडी एवं अन्य लोहे का सामान जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। नगर निगम टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर स्क्रैप यार्ड को सीलबंद किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Share this Article