कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला का मनाया 53वां स्थापना दिवस ….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. प्रखंड प्रशासन द्वारा आयोजन राजकीय कृत उच्त्तचर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के परिसर में किया गया. जिसकी अध्यक्षता बीडियो सूरज प्रताप सिंह ने किया ने किया एवं संचालन वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद इफ्तिखार खान ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक महेंद्र राम, विशिष्ट अतिथि के रूप में पीजीआरओ दिवाकर कुमार उपस्थित हुए. उपस्थित सभी लोगों को विद्यालय के प्रधान विजय कुमार ने बुके एवं शाल देकर भव्य स्वागत किया.  संगीत शिक्षक भोलाराम तूफानी एवं छात्र प्रियांशु, सिमरन, प्रिया, अंशु ने मुख्य अतिथियो के सम्मान में स्वागत गान गया।

- Advertisement -

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहा पर प्रभात फेरी निकाली गई. मौके पर विधायक  महेंद्र राम ने कहा कि वैशाली जिला का गौरवशाली इतिहास रहा है. वैशाली लोकतंत्र की भूमि है .1972 में मुजफ्फरपुर जिला से अलग होकर वैशाली जिला बना. उस समय मुजफ्फरपुर जिले का वैशाली अनुमंडल था. वैशाली महात्मा बुद्ध की जन्म भूमि महावीर जैन की कर्मभूमि की जन्मभुमी रही है. देश ही नहीं 48 देशो में महात्मा बुद्ध के मानने वाले लोग बसे हैं।

इसका गौरवशाली इतिहास रहा है .कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए. जीविका दीदी की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भागीदारी रही. कार्यक्रम में उन्होंने जीविका के माध्यम से किस तरह स्वरोजगार प्राप्त कर अपने जीवन को संभाल रही है बताया. कार्यक्रम में प्रखंड प्रशासन द्वारा रूबी देवी, पिंकी देवी, किरण देवी को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड दिया गया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 महिला पुरुषों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया. पूनम देवी, महेंद्र राम को बसकीत पर्चा दिया गया . स्वास्थ्य केंद्र से 11 महिला पुरुष लड़कों को निशुल्क चश्मा दिया गया. चार दिव्यांग व्यक्ति को बैटरी चालीस ट्राई  साइकिल दिया गया।

इस मौके पर उपस्थित सीईओ गौरव कुमार, बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार, कुमार सौरभ ,शिवनाथ सिंह, अवधेश राय, मंजय कुशवाहा ,सुबोध सिंह, मुकेश पटेल, दरोगा पासवान, आलोक कुमार, अवधेश राय, केशव नारायण राय, सुरेश शाह, संजय कुमार, पंकज कुमार शाह, अमर वर्मा, प्रवीण कुमार उपेंद्र राय सहित अनेक लोग शामिल हैं.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article