राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba. Bihar.  राजापाकर/वैशाली
छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में हो रही भारी परेशानी.  ज्ञात होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समाधान यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों का भ्रमण किया था तथा सभी प्रखंडों में एक-एक सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की बात कही थी. लेकिन राजापाकर विधानसभा क्षेत्र को इससे अलग रखा गया है .जबकि इस क्षेत्र से जदयू के विधायक महेंद्र राम नवनिर्वाचित हुए हैं फिर भी क्षेत्र के लोगों के बच्चो छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा से दूर रखा गया है.

- Advertisement -

इस पर विधानसभा क्षेत्र के अनेक लोगों  राजीव कुमार यादव, राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव,  अजय यादव, कैलाश राय, संजीव कुशवाहा, तपसी प्रसाद सिंह, नथुनी प्रसाद सिंह आदि लोगों ने बताया कि राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के साथ सौतेला पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है.  क्षेत्र के छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए हाजीपुर, पटना जाना पड़ता है. जिससे उन्हें भारी परेशानी होती है. एवं आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है. इस परेशानी के वजह से कई छात्र छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो जाते हैं.  सभी लोगों ने मुख्यमंत्री बिहार सरकार एवं प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव से राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में एक- एक डिग्री कॉलेज खोलने की पुरजोर मांग किया है।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article