
NOW HINDUSTAN. Korba. बरांटी/वैशाली इस संबंध में थाने में दर्ज प्राथमिक के अनुसार थाने के एसआई राजीव राज एवं जिला एलटीएफ टीम गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि गश्ती के दौरान अजमतपुर ग्राम में एक स्कूटी सवार को आते हुए देखा. जिसे संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया .लेकिन स्कूटी सवार तेजी से वाहन चलाकर भगाने का प्रयास किया. जिसे पुलिस बल द्वारा खदेर कर पकड़ने की कोशिश की गई।
- Advertisement -
लेकिन स्कूटी सवार अंधेरे का फायदा उठाकर स्कूटी छोड़कर भागने में सफल रहा. गाड़ी की जांच की गई तो तीन बोरे में कुल डेढ़ सौ लीटर अवैध देशी शराब पाया गया. मौके से अवैध देशी शराब एवं स्कूटी को जप्त कर थाना लाया गया.स्कुटी मलिक के विरुद्ध शराब परिवहन करने एवं बेचने क आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई. थाने में कांड संख्या 70/ 26 में घटना दर्ज की गई है. केस आईयो एएसआई अवधेश कुमार बनाए गए हैं।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


