स्थानीय केसीआई विद्यालय परीक्षा केंद्र पर रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. राजापाकर /वैशाली शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। परीक्षा को लेकर केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई, जिसे देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 960 परीक्षार्थी शामिल हुए।सुबह के सत्र में पेपर-2 की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई।दोपहर के सत्र में पेपर-1 की परीक्षा संपन्न हुई।

- Advertisement -

परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय के अनुसार परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हुआ। प्रवेश द्वार पर गहन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। प्रश्नपत्रों का वितरण और परीक्षा का संचालन पूरी तरह समयबद्ध रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र के बाहर पुलिस बल की तैनाती रही और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा लेते रहे। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने केंद्र की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। केंद्र प्रबंधन के अनुसार, दोनों पालियों में उपस्थिति बेहतर रही और सभी नियमों का पालन करते हुए परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न करा लिया गया है।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article