
NOW HINDUSTAN. Korba. भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के द्वारा “बजट युवा संवाद कार्यक्रम” का आयोजन दिनांक 09 फरवरी 2026, सोमवार को सुबह 10:00 बजे से श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में किया जा रहा है।
- Advertisement -

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा) उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन जी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल मोदी (जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा) करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में— प्रेमचंद पटेल जी (विधायक, कटघोरा), श्रीमती संजु देवी राजपूत जी (महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा), राहुल योगराज टिकरिहा जी (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़), जितेंद्र देवांगन (प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा), कोमल पटेल (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
यह बजट युवा संवाद कार्यक्रम युवाओं को केंद्र सरकार के बजट से जुड़े विषयों की जानकारी देने एवं युवाओं से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा द्वारा जिले के समस्त युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


