बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  Korba. Bihar. महाविद्यालय खेल परिसर में 2025-26 के अंतर्गत प्रथम चरण में चेस, कैरम और बैडमिन मैच ब्वॉयज और गर्ल्स के आयोजन किया गया . बॉयज चेस में छात्र आशीष कुमार प्रथम, प्रियरंजन कुमार द्वितीय स्थान, बॉयज कैरम में अंकित कुमार प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय स्थान, बॉयज बैडमिन में सौरव कुमार शर्मा प्रथम, सुभाष कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किए. गर्ल्स चेस में अर्चना कुमारी प्रथम,  गर्ल्स कैरम स्मिता कुमारी प्रथम, मेघा कुमारी द्वितीय स्थान, गर्ल्स बैडमिंटन में प्रथम स्मिता कुमारी, तन्नू प्रिया द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

- Advertisement -

प्राचार्य डॉ श्याम रंजन प्रसाद सिंह एवं खेल प्रभारी रवि रंजन कुमार ने सभी विजेता एवं उपविजेता को मेडल पहनाकर सम्मानित किया. सभी शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. प्राचार्य ने सभी खिलाड़ी को विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित खेल में भी महाविद्यालय का परचम लहराने के लिए भाग लेने को तैयार रहने का निर्देश दिया. डॉ जया चौधरी, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ जीतेंद्र कुमार, डॉ रवि चंद्रन, प्रो राकेश कुमार, सुबोध कुमार ने रेफरी का दायित्व निर्वहन किया.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article