
NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय ने कहा कि आज शिविर में कुल 113 गर्भवती माताओ के स्वास्थ्य की जांच की गई .इन सभी का जांच डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर रमेश चंद्रा एवं एएनएम किरण कुमारी, हेमा कुमारी, रेणु कुमारी, गुंजा कुमारी ,शांति कुमारी ने जांच में सहयोग प्रदान किया .वहीं महिलाओं के हीमोग्लोबिन, बीपी ,वजन सहित अन्य जांच किए गए. खाने के लिए कैल्शियम, विटामिन ,बी कंपलेक्स, आ यरन की गोलियां दी गई. चिकित्सक ने गर्भवती अवस्था में महिलाओं को विशेष ध्यान रखने, भारी वजन नहीं उठाने ,पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दिया. खाने में ज्यादातर इस अवस्था में हरे साग, सब्जी, फल, दूध, अंडा आदि खाने की सलाह दी गई .सभी महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र में महीने में तीन बार लगने वाल स्वास्थ्य शिविर में आकर नियमित अपने स्वास्थ्य की जांच करने की सलाह दी गई.
- Advertisement -
वहीं डिलीवरी अपने किसी नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कराने की बात कही.जहां प्रशिक्षित डॉक्टर एवं नर्स द्वारा डिलीवरी कराया जाता है. जिससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहता है. स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड के सभी पंचायत से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती माता को चिन्हित कर स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लाया गया।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


