
NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के दिशा निर्देश मैं आरपीएल वर्मी कंपोस्ट प्रोड्यूसर विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह प्रोफेसर हाजीपुर एवं वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया . इस पाठ्यक्रम का संचालन कुमारी नम्रता वैज्ञानिक कृषि अभियंत्रण के द्वारा किया गया .इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पहले से सीखे कौशलों को औपचारिक कौशल प्रमाण पत्र में बदलना ,
- Advertisement -

व्यक्तियों के रोजगार योग्यता एवं उद्यमिता के अवसरों को बढ़ाना. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्पादन के सैद्धांतिक और प्रायोगिक प्रशिक्षण शामिल है . यह कौशल पाठ्यक्रम बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन द्वारा डिजायन किया गया है. मुख्य अतिथि के द्वारा वर्मीकंपोस्ट के महत्व के विषय पर जानकारी दी . बरिय वैज्ञानिक प्रधान ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रासायनिक खाद एवं कीटनाशक हमारे मृदा हवा मिट्टी हवा और मानव जीवन के लिए खतरनाक है. आज के दौड़ में जैविक खेती करना आवश्यक है. जिससे मृदा स्वास्थ्य रहेगी और उत्पादन में दिन पर दिन बढ़ेगी. डॉक्टर जोना दाखो ,वैज्ञानिक उद्यान के द्वारा वैज्ञानिक उद्यान ने फसल प्रणाली, फसल चक्र में वर्मी कंपोस्ट के योगदान एवं फायदे पर चर्चा किया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 शिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं. जो वैशाली जिला के विभिन्न प्रखंड से शामिल है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इशिता सिंह, ऋचा श्रीवास्तव रवि कुमार, रमाकांत, रवि रंजन, सोनू दीपक कुमार ,मोहित का अहम योगदान रहा।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


