
NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत के रविदास चौक पर रविदास चेतना मंच, बिहार एवं हम और आपके कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सैकड़ों की संख्या में रविदास जी महाराज के अनुयाई उपस्थित हुए। गौरतलब हो कि आगामी 22 फरवरी 2026 को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में राज्य स्तरीय 649 में रविदास जयंती समारोह आयोजित होना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि संत की कोई जाति नहीं होती। संत का विचार समाज के सभी वर्गों के लिए होता है। मैं आज आप सभी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649 वां राज्य स्तरीय जयंती समारोह में आमंत्रित करने आया हूं। आप सभी अधिक से अधिक संख्या में 22 फरवरी को मिलर हाई स्कूल, पटना के मैदान में सुबह 11:00 बजे आए और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
- Advertisement -
उन्होंने सरकार से मांग किया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा बिहार विधानसभा के परिसर में लगाई जाए। मनवार काशीराम और बाबू जगजीवन राम को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जीवनी प्रथम वर्ग से दशम वर्ग तक के पाठ्यक्रम में जोड़ा जाए। तथा संत रविदास जी महाराज की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, राजद नेता तापसी प्रसाद सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, संजीत राम, मोहम्मद कमरे आलम, आमोद राय, विमल राम, शंभू दास, रंजीत राम, पप्पू राम, सीताराम राय, हरेंद्र राम, मनोज दास, अमर कुमार राम आदि उपस्थित थे।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


