
NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने जनता दरबार में आए विभिन्न भूमि विवादों को देखा. जिसमें सुनील कुमार सिंह के दाखिल खारिज हेतु समस्या थी जिस कर्मचारी रिपोर्ट आने के बाद निदान की बात कही. विनोद शर्मा रामपुर रत्नाकर के भूमि विवाद को देखा जिसमें रैयती जमीन से संबंधित विवाद था जिसमें जानकारी दी गई. अमरनाथ सिंह भलूई के भूमि विवाद को देखा जिसे मौके पर निपटारा कर दिया गया।
- Advertisement -
मोतीलाल शाह ग्राम बनबीरे के भूमि विवाद को देखा जिसमें लगान रसीद में जमाबंदी सुधार का शिकायत था. जिसमें राजस्व कर्मचारी से जांच करने की बात कही. आरसी शर्मा सरसई के भूमि विवाद को देखा. जिसमें जमाबंदी हेतु पिटीशन से संबंधित सूचना की मांग की गई. वहीं प्रखंड कार्यालय में बीडियो सूर्य प्रताप सिंह ने जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं को देखा. जिसमें नल जल से संबंधित समस्या, शौचालय से संबंधित समस्या, इंदिरा आवास से संबंधित समस्या, द्वितीय तृतीय किस्त भुगतान नहीं होने के संबंध लोगों ने शिकायत किया।
इसके बारे में लोगों को जानकारी दी गई तथा शीघ्र समस्या के निदान की बात बाकी. वही अन्य विभाग के पदाधिकारी ने आज जनता दरबार नहीं लगाया. अन्य विभाग के कार्यों के लिए लोग इधर-उधर भटकते देखे गए.आपूर्ति विभाग से भी कोई शिकायत सुनने वाला अधिकारी पदाधिकारी नहीं दिखे. श्रम विभाग पदाधिकारी भी उपस्थित नहीं हुए. श्रम कार्ड बनाने के लिए लोग इधर-उधर भटकते देखे गए. मौके पर उपस्थित प्रखंड अंचल कर्मियों में पंकज कुमार ,नितीश कुमार, शंकर कुमार, राकेश रंजन, नवीन कुमार, रूपा कुमारी ,संगम कुमार, रमेश दास आदि शामिल है।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


